बसपा सुप्रीमो मायावती जी का नए साल पर देश वासियों को बधाई संदेश?
समस्त देशवासियों तथा दुनिया भर में रहने वाले भारतीय नागरिकों एवं उनके परिवार वालों को आज नववर्ष सन् 2026 की दिली मुबारकबाद एवं उन सबकी सुख, शान्ति, समृद्धि, सुरक्षा एवं आत्म-सम्मान व स्वाभिमान-युक्त जीवन की शुभकामनायें। नया साल देश में सर्वसमाज के हर ग़रीब व मेहनतकश लोगों अर्थात् समस्त बहुजनों की दिन-प्रतिदिन की ज़िन्दगी नित्य नये नियम-क़ानूनों की क़दम-क़दम पर जकड़नों से दूर सहज व सरल हो तथा यह साल आप सबके लिये बहुत सारी ख़ुशियाँ लाये, यही कुदरत से कामना ही नहीं बल्कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन में बहुजन समाज का थोड़ा अच्छे दिन पाने के लिये यही संघर्ष भी है। अन्त में एक बार फिर सभी को नये साल की हार्दिक बधाई।
About the Author
RAJPATH Dastak
Administrator
PANKAJ BABRA (Legal Name: PANKAJ KUMAR) is the Founder and Chief Editor of "RAJPATH Dastak" Foundation. He is an independent Digital News, Media Website and content writer focusing on social justice, constitutional values, public policy, and ground-level issues in India. Through "RAJPATH Dastak", he aims to amplify marginalized voices and present fact-based, people-centric content writing and journalism.